काशी नरेश संग की थी भारतेंदु ने बाबा धाम की यात्रा


आज से सावन चढ़ गया। बाबा धाम की यात्रा भी प्रारंभ हो चुकी है। एक यात्रा हिंदी के युग निर्माता भारतेंदु हरिश्चंद्र ने भी काशी नरेश के संग की थी, जिसका पूरा विवरण 1880 में हरिश्चंद्र चंद्रिका और मोहन चंद्रिका में छपा था।
भारतेंदु की यात्रा दिन के दो बजे बनारस से ट्रेन द्वारा शुरू हुई। सांझ हुई तो बक्सर पहुंचे। आगे बढ़ तो एक बड़ा विघ्न हुआ। जिस गाड़ी पर महाराज सवार थे, उसके धुरे घिसने से गर्म होकर शिथिल हो गए। भारतेंदु लिखते हैं, 'वह गाड़ी छोड़ देनी पड़ी। इधर तो यह आफत, उधर फरऊन क्या फरऊन के भी बाबाजान रेलवालों को जल्दी, गाड़ी कभी आगे हटै, कभी पीछे। खैर, किसी तरह सब ठीक हुआ।Ó...'अब आगे बढ़ते-बढ़ते सबेरा ही होने लगा। निद्र वधू का संयोग भाग्य में न लिखा था, न हुआ। एक तो सेंकेड क्लास की एक ही गाड़ी, उसमें भी लेडिज कंपार्टमेंट निकल गया, बाकी जो कुछ बचा उसमें बारह आदमी। गाड़ी भी ऐसी टूटी फूटी, जैसी हिंदुओं की किस्मत और हिम्मत।Ó
कैसी रेल थी, क्या व्यवस्था था, इस पर भी भारतेंदु तंज कसते हुए लिखते हैं, 'इस कम्बख्त गाड़ी से और तीसरे दर्जे की गाड़ी से कोई फर्क नहीं, सिर्फ एक धोके की टट्टी का शीशा खिड़कियों में लगा था। न चौड़े बेंच न गद्दा, न बाथरूम। जो लोग मामूली से तिगुना रुपया दें, उनको ऐसी मनहूस गाड़ी पर बिठलाना, जिसमें कोई बात भी आराम की न हो, रेलवे कंपनी की सिर्फ बेइंसाफी ही नहीं वरन धोखा देना है। क्यों नहीं ऐसी गाडिय़ों को आग लगाकर जला देती।Ó
अंगरेज किस तरह अपने लोगों के साथ पक्षपात करते थे। इसकी भी बानगी देखिए...'लेडीज कंपार्टमेंट खाली था, मैंने गार्ड से कितना कहा कि इसमें सोने दें, न माना। और दानापुर से दो चार नीम अंगरेज (लेडी नहीं सिफै लैड)मिले। उनको बेतकल्लुफ उसमें बैठा दिया। फस्र्ट क्लास की सिर्फ दो गाड़ी-एक में महाराज, दूसरी में आधी लेडीज, आधी में अंगरेज। अब कहां सौवें कि नींद आवै।Ó खैर, किसी तरह भारतेंदु और काशी नरेश बैजनाथ धाम पहुंचे।
यहां पहुंचकर भारतेंदु ने बैजनाथ गांव का खाका खींचा है, 'बैजनाथ जी एक गांव है, जो अच्छी तरह आबाद है। ...लोग काले-काले और हतोत्साह व गरीब हैं। यहां सौंथाल (संताल) एक जंगली जाति होती है। खाने-पीने की जरूरी चीजें यहां मिल जाती हैं।Ó इसके बाद बैजनाथ की कहानी का वर्णन है। रावण प्रसंग, किसने मंदिर को बनवाया, निज मंदिर के लेख, सभा मंडप के लेख को दिया गया है। अंत में लिखा है, 'कहीं जैन मूर्तियां हिंदू मूर्ति बनकर पूजती हैं। दो भैरव की मूर्ति, जिससे एक तो किसी जैन सिद्ध की और एक जैन क्षेत्रपाल की है, बड़ी ही सुंदर है। लोग कहते हैं कि भागलपुर के किसी तालाब से निकली थी।Ó

किसे याद है काजी का गांव


संजय कृष्ण
क्रांतिधर्मी और विद्रोही कवि काजी नजरूल इस्लाम का गांव चुरुलिया आज भी वही हैं, जहां वह एक शताब्दी पहले था। पं. बंगाल के आसनसोल सब डिविजन में पडऩे वाले इस ऐतिहासिक गांव में जो भी आया, घोषणाएं की, लेकिन पूरा किसी ने नहीं किया। सीएम से लेकर पीएम तक ने। काजी के परिवार वाले अपने स्तर से ही संग्रहालय, नजरूल अकादमी और हर साल उनके जन्मदिन पर सात दिवसीय मेले सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करते आ रहे हैं। ताज्जुब तो तब होता है, जब जनता की दुहाई देने प. बंगाल पर लंबे समय तक शासन करने वाली वाम मोर्चा की सरकार ने भी कोई सुधि नहीं ली। नजरूल के नाम पर एक ईंट भी उसने नहीं रखी। जबकि नजरूल वह पहले कवि हैं, जिन्होंने कलकत्ता में साम्यवाद की नींव रखी थी। स्वतंत्रता-समानता की पूरजोर वकालत की थी। अपने समय के महान कहलाने वाले कवियों की तरह वे अंग्रेजों का गुणगान नहीं किए, उसके राज की खिलाफत की और जेल भी गए। ऐसा कवि वाममोर्चा सरकार के लिए भी अछूत ही रहा।
जब ममता बनर्जी सत्ता में आईं तो पांच मई, 2011 को उनके नाम पर विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा कर गईं। कहा कि नजरूल के गांव चुरुलिया में ही उनके नाम पर विश्वविद्यालय बनेगा। पता नहीं, क्या हुआ और किसने उन्हें समझा दिया कि पिछले साल उन्होंने घोषणा कर दी कि यह उनके गांव नहीं, आसनसोल में बनेगा। उन्होंने बिना सोचे-समझे यह घोषणा भी कर दी कि चुरुलिया में जमीन नहीं है। अब सवाल है, जब गांव में जमीन नहीं है तो शहर में कैसे जमीन उपलब्ध होगी? पर इसके पीछे हकीकत कुछ और ही है।
काजी नजरूल के भतीजे और नजरूल अकादमी के महासचिव काजी मोजाहर हुसैन बताते हैं कि चुरुलिया में जमीन की कोई कमी नहीं थी। यहां पर हम लोगों ने एक सौ पचास बीघे जमीन की व्यवस्था की थी। उसका पूरा नक्शा भी बना लिया था। जरूरत पड़ती तो और भी जमीन दी जाती। लेकिन सरकार ने चुरुलिया के ग्रामीणों की एक न सुनी और तीन जुलाई, 2012 को बिल भी पास हो गया। मोजाहर कहते हैं कि आसनसोल में जहां विश्वविद्यालय बन रहा है, वहां नाला बहता है, कुष्ठ रोगियों का अस्पताल है। कई अन्य चीजें भी हैं, जो शिक्षा के अनुकूल नहीं है। पर, किसके बहकावे में उन्होंने ऐसा किया है, यह तो वही जानें।
खैर, ममता बनर्जी ने काजी पर इतना ही एहसान नहीं किया। पिछले साल से उन्होंने मेले में सरकारी फंड को भी बंद कर दिया है। हर साल नजरूल की जयंती पर चुरुलिया में एक सप्ताह का सांस्कृतिक मेला लगता है। इस बार भी 26 मई से एक जून तक लगने वाला है। पहले प. बंगाल की सरकार पंद्रह हजार देती थी, कुछ सालों से यह रकम बढ़ाकर साठ हजार कर दी गई थी। पर, ममता की मेहरबानी से यह छोटी सी रकम भी बंद हो गई। हालांकि इस छोटी रकम से कुछ होता नहीं है, लेकिन सरकार की मंशा का पता चलता है।
नजरूल अकादमी के सहायक सचिव सुप्रियो काजी कहते हैं कि इस सप्ताहव्यापी कार्यक्रम में बंगलादेश से लेकर असम, राजस्थान, उड़ीसा आदि से कलाकार आते हैं। इनके आने-जाने में ही सात-आठ लाख खर्च हो जाते हैं। फिर उनके रहने, खाने और पारिश्रमिक को जोड़ दें तो खर्च का अंदाजा लगा सकते हैं। इस बार बंगलादेश से काजी नजरूल इस्लाम की नतिनी खिलखिल काजी भी अपने गांव आ रही हैं।
 काजी मोजाहर हुसैन बताते हैं कि मेले का आयोजन 35 सालों से किया जा रहा है। यह सब यहां की जनता के सहयोग से। इन आयोजनों के अलावा कई सामाजिक काम भी अकादमी करती है। 19 जनवरी को स्वास्थ्य कैंप लगाया गया, जिसमें 30 डाक्टरों की टीम ने 2900 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और एक लाख तिहत्तर हजार की दवाएं दी गईं। फिर भी प. बंगाल सरकार ने इस गांव पर कोई मेहरबानी नहीं की।
पिछले साल काजी की जयंती पर चुरुलिया तक रेल चलाने की घोषणा की गई, लेकिन एक ईंट भी नहीं बिछी। घोषणाएं तो और भी हैं। जब देश के पीएम अटल बिहारी वाजपेयी थे, तो कवि के गांव 1999 में आए थे। उन्होंने नजरूल अकादमी को एक करोड़ 25 लाख रुपये देने की घोषणा की। आज तक एक पाई भी नहीं मिली। 1958 से यह अकादमी कार्यरत है। अपने बूते ही वह एक संग्रहालय बनाए हुए हैं, जिसमें कवि की कुछ पांडुलिपियां, दुर्लभ तस्वीरें, उनका बेड, तानपुरा, ग्रामोफोन आदि रखे हुए हैं। परिवार की बनिस्पत ही चीजें बची हुई हैं। परिवार ने ही उनकी समाधि बनाई। कीर्ति स्तंभ बनाया। काजी की पत्नी प्रमिला काजी की इच्छानुसार उन्हें गांव में ही दफनाया गया। उनकी दूसरी इच्छा थी कि उनकी बगल में ही काजी को भी दफनाया जाए। लेकिन केंद्र सरकार और बंगाल सरकार के रवैये के कारण काजी के शव को बांग्लादेश से नहीं लाया जा सका। बाद में उनकी मिट्टी ले आकर उनकी बगल में दफनाया गया।
केंद्र हो या राज्य की सरकार, उनके शताब्दी वर्ष पर भी कोई काम नहीं किया न कोई आयोजन। हिंदी वाले भी चुप ही रहे। पर मजा देखिए, रवींद्रनाथ टैगोर के लिए मरे जा रहे हैं। हिंदी वाले भी खूब बकवास कर रहे हैं और केंद्र की सरकार को स्पेशल टे्रन ही चला दी थी। लेकिन इन्हें काजी की याद कतई नहीं आई। क्या एक ईमानदार कवि से सत्ता इतनी डरती है? ममता भी तो विद्रोही नेता हैं, फिर...।

चुरुलिया गांव का तालाब




चुरुलिया गांव का तालाब वैसे ही था, जैसे काजी नजरूल इस्लाम के समय में था। सौ सालों में कोई तब्दीली नहीं। जैसे तालाब में समय ठहर गया हो। 
यह अप्रैल की आखिरी तारीख थी। 42 डिग्री तापमान। आसनसोल से चुरुलिया के लिए बस पकड़ा तो उसने डेढ़ घंटे में उनके गांव के बाहर उतार दिया। गांव में जाने वाली सड़क के दाहिने ओर एक तालाब है। दिन के डेढ़ बजे थे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा था। एक-एक कदम चलना भारी पड़ रहा था। चलते हुए लगता, किसी कोयले की भट्टी से गुजर रहे हों।
यह गांव भी अन्य गांव जैसा ही था। पर, यहां पुआल की झोपडिय़ां अलग किस्म की थीं। सड़कें अलबत्ता पक्की थीं। कुछ पक्के मकान भी थे जो विकास का दावा कर रहे थे। स्कूल, जिसमें काजी ने आरंभिक शिक्षा पाई, वह भी पक्का हो चुका था। वह मस्जिद, जिसमें कुछ दिनों तक पिता के इंतकाल के बाद सेवा की थी, जिसके बदले काजी को 'मुल्लाÓ की उपाधि मिली थी, बहुत की उदास खड़ी थी। उसकी दीवारें, मुख्य द्वार अपनी दुर्दशा की कहानी खुद बयां कर रही थी। मस्जिद की बाईं ओर दो पत्थर, जिस पर बैठकर काजी कविताएं गुनगुनाते थे, नई धुन बनाते थे, वह भी वैसे ही पड़ा था। अफसोस उसे भी था, काजी एक बार गए तो फिर कहां वापस आए? शायद, अब भी उसे इंतजार हो कवि के आने का। 
वह तालाब, जिसका ऊपर जिक्र किया है, इसे लोग पीरपुकुर के नाम से पुकारते हैं। इस तालाब के पक्कीकरण की सोच अभी तक पं बंगाल की सरकार के दिमाग में नहीं आई है। इस तालाब के बाईं ओर पीरपुकुर की मजार भी है। मजार क्या है, पत्थर के कई टुकड़े रख दिए गए हैं और उन्हें चूने से रंग दिया गया है। कहते हैं काजी के बचपन की दुनिया मस्जिद से लेकर इस मजार तक ही सिमटी थी।
थोड़ी देर तक अकेले इन गलियों का चक्कर लगाता हूं। इसके बाद नजरूल अकादमी का दरवाजा खुल जाता है। यह अकादमी, उसी स्थान पर बना है, जहां काजी नजरूल तपते जेठ के महीने में पैदा हुए थे। पहले मिट्टी का मकान था। 1958 में इसे अकादमी का रूप दे दिया गया। अकादमी के अंदर दाखिल होता हूं। राहुल नाम का एक युवक मिलता है। अपने आने का प्रयोजन बताने के बाद वह हमें संग्रहालय दिखाता है। फोटो की मनाही थी। 1982 में बने संग्रहालय में उनकी कुछ दुर्लभ तस्वीरें थीं। छोटा और एक बड़ा ग्रामोफोन रखा हुआ था। एक लकड़ी की कुर्सी व एक बेड भी, जिसका इस्तेमाल नजरूल करते थे, रखा हुआ था। शीशों से ढंकी काजी की कुछ हस्तलिखित कापियां और पांडुलिपियां भी रखी हुई हैं। तानपुरा और कुछ स्मृतिचिह्न भी हैं। यह संग्रहालय निजी प्रयास से चल रहा है। काजी के भतीजे काजी मोजाहर हुसैन ही अकादमी और इसकी देखभाल करते हैं। संग्रहालय देखने के बाद राहुल ही हमें वह स्कूल भी दिखाता है, जिसमें काजी ने आरंभिक शिक्षा पाई थी। स्कूल के प्रांगण में ही एक विशाल मंच बना हुआ है। नाम है प्रमिला मंच। यहीं पर हर साल काजी की जयंती पर एक सप्ताह तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोलकाता, बंगलादेश, उड़ीसा, राजस्थान आदि से लोक कलाकार आते हैं। सातों रात बाउल, नजरूल गीति, रवींद्र गीति की गूंज से चुरुलिया का कोना-कोना प्राणवान हो उठता है। नृत्य, संगीत, गीत की त्रिवेणी गांव में बहने लगती है। स्कूल प्रांगण से सटे ही एक उद्यान दिखता है। उद्यान में काजी नजरूल इस्लाम की सोने की तरह चमक बिखेरती आदमकद प्रतिमा है, जिसे उनकी स्वर्ण जयंती के मौके पर स्थापित की गई थी। बीच में एक कीर्ति स्तंभ भी काले पत्थरों का बना हुआ है। कीर्ति स्तंभ के दाहिनी ओर काजी की समाधि है और उससे सटे प्रमिला नजरूल की। प्रमिला की अंतिम इच्छा थी कि मुझे ससुराल में दफन किया जाए। 30 जून, 1962 को कोलकाता में निधन हो गया तो उन्हें कोलकाता से ले आकर यहां एक जुलाई को मिट्टी दी गई। अस्सी की उम्र की छू रहे काजी के भतीजे मोजाहर जी एक और बात कहते हैं। उन्होंने बताया कि प्रमिला नजरूल की एक और इच्छा थी कि उनके बगल में ही कवि की समाधि बनाई जाए। इसलिए, उनके बगल में उस समय जमीन छोड़ दी गई थी। बाद में जब ढाका में कवि का देहांत हुआ तो वहां से मिट्टी ले आकर उनके बगल में उनकी समाधि बना दी गई।
 मोजाहर जी बात बताते हैं कि बीमार काजी को बंगलादेश की सरकार ने आमंत्रित किया और वे वहां चले गए। वहीं पर उनका निधन हो गया। काजी के दो बेटे तो बचपन में ही चल बसे थे। 22 फरवरी, 1974 को उनके छोटे बेटे अनिरुद्ध की भी मृत्यु हो गई। दो साल बाद कवि भी नहीं रहे तो कोलकाता से उनके बड़े बेटे सव्यसाची इस्लाम अपने पिता के शव को लेने ढाका पहुंचे। पर इसमें न पं बंगाल की सरकार ने कोई रुचि ली न केंद्र सरकार ने। राज्य सरकार ने कहा, यह केंद्र का मामला है। नेता अपनी जिम्मेदारी से भागते हुए एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते रहे। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। फिर तो वहां से उनकी मिट्टी ले आकर प्रमिला के बगल में समाधि दी गई। इस तरह उनकी दूसरी इच्छा पूरी की गई।
कवि ने एक लंबी अवधि वाक्हत बिताई। नौ जुलाई, 1942 से लेकर 29 अगस्त 1976 तक कवि ने कुछ नहीं बोला। देशी-विदेशी डाक्टरों ने उनकी चिकित्सा की। कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद लुंबिनी के अस्पताल भेजा गया। यहां भी कोई सुधार नहीं। फिर रांची के मानसिक अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। यहां भी कोई सुधार नहीं हो सका। इसके बाद उन्हें लंदन ले जाया गया। रांची मानसिक अस्पताल के सुपरिटेंडेंट मेजर डेविस ने लंदन सेनीटोरियम थामस अस्पताल के मानसिक चिकित्सक डा. विलियम सर्जेंट को एक परिचय पत्र कवि के बारे में उनके साथ के व्यक्तियों के हाथों भेज दिया। लंदन में भी कोई लाभ नहीं हुआ। अंत में वियना ले जाए गए पर अंतत: 14 दिसंबर, 1953 को कोलकाता वापस आ गए। कोलकाता से फिर 24 मई, 1972 को नवगठित बंगलादेश के पीएम मुजीबर रहमान के आमंत्रण पर ढाका लाए गए और यहीं पर उन्होंने दम तोड़ा। ढाका विश्वविद्यालय परिसर में ही उनकी समाधि बना दी गई। बचपन में दुक्खु मियां जो नाम पड़ा तो जीवन भर दुख ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
रांची से जुड़े कवि प्रसंग की चर्चा मोजाहर साहब से करता हूं तो वे अनभिज्ञता प्रकट करते हैं। गर्मियों की छुट्टियों में वे अक्सर रांची आते रहते थे। हिनू के पास तारिणी कुटीर में रहते थे। उनकी पत्नी प्रमिला के मामा प्रफुल्ल चंद्र दासगुप्ता यहां एजी थे। प्रमिला-नजरूल ने 12 नवंबर, 1937 को एक पोस्टकार्ड हिनू के पते पर भेजा था।
पत्र के एक तरफ प्रमिला ने लिखा और पते वाले साइड पर कवि ने। मजमून इस प्रकार है-
चरण स्पर्श, मामा बाबू
आपका पत्र मिला। इसके अलावा आपने नूर को जो दो पत्र दिया, वो भी काफी दिन बाद पढऩे को मिला। दोनों चि_ी का नूर को पता नहीं था। घर में हम लोगों की तबीयत खराब चल रही है। लेकिन इसके चलते जो हम चि_ी नहीं लिख सके, ऐसा नहीं है। सच बोलूं तो मामा चि_ी लिखने में आलस लगता है, यही मेरी अभद्रता है। आप लोगों के ऊपर हमलोग गुस्सा करेंगे, यह बात आपके मन में आएगा, मैंने कभी नहीं सोचा। खैर, आप और दीदी, चि_ी नहीं लिखने की गलती के लिए क्षमा करेंगे।                           इति निवेदिका।
दूसरी तरफ नजरूल ने लिखा है-
श्री चरणेषु
मेरा दुर्गा पूजा का प्रणाम स्वीकार कीजिए। मामी को भी प्रणाम बोलिएगा। छोटों को आशीर्वाद। आपका पत्र आफिस में पड़ा था, इसलिए उत्तर देने में देरी हुई। आशा है, भूलचूक माफ करेंगे। आप कैसे हैं? मेरी तबीयत अच्छी नहीं है। इति।
नजरूल।
यह पत्र भी भास्कर गुप्ता ने उपलब्ध कराया। प्रफुल्लचंद्र दासगुप्ता भास्कर के पिता परमेशचंद्र गुप्ता के फूफा लगते थे। मोजाहर साहब की आंखें रांची प्रसंग को सुनकर चमक उठती हैं। वह पत्र के लिए लालायित हो उठते हैं। कहते हैं, वह पत्र दिलवा दीजिए, यहां संग्रहालय में उसे रख देंगे, ताकि दूर-दराज से आने वाले लोग इसका लाभ ले सकें। बातचीत करते-करते सांझ हो उठती है। वहां से चल देता हूं। गलियों में चहल-पहल बढ़ गई है। कुछ युवा सड़क किनारे ताश खेल रहे थे। 14 हजार की आबादी वाले गांव के किसान खेती के लिए भगवान पर भरोसा रखते हैं। गांव से सटे कोलियरी का लाभ गांव वालों को नहीं मिलता। विकास के इस विद्रूप सच के साथ बस पकड़ लेता हूं। मन में कवि की पंक्तियां गूंजने लगती हैं-मैं आता हंू हर युग में, आया हूं फिर महाविप्लव हेतु..हूं स्रष्टा का शनि महाकाल धूमकेतु। 

पातालपुरी में आदिम रात्रि की महक


संजय कृष्ण, कुंानगर से : 
बांध से बड़े हनुमान मंदिर तक ठेलमठेल है। जिधर नजर जाती है, उधर जनप्रवाह ही दिखाई देता। भीड़ में चलना मुश्किल हो रहा था। कांची काम कोटि शंकराचार्य पीठम मंदिर के सामने खड़ा हो जाता हूं। उत्तर में दक्षिण शैली के मंदिर की ओर निहारने लगता हूं। कुछ उडिय़ावासी दर्शन कर निकल रह थे। गंजाम, उड़ीसा से आए थे। कुल छह लोग। आर आर पंडा आर्मी से रिटायर्ड। लंबा सफर तय कर यहां पहुंचे हैं। महाकुंा की जानकारी के बाबत कहने लगे, 'पंजिका के माध्यम से इसकी जानकारी मिली।  पंजिका यानी पतरा। पतरा ने उन्हें कुंभ का पता बताया और चले आए इस पुण्यनगरी में। माघी पूर्णिमा का स्नान कर यहां से रवाना होंगे। पहली बार मेले में इस छोटी सी अनुशासित भीड़ को देखकर स्तब्ध हैं। कहते हैं, इसके बारे केवल सुना था। देखा तो जीवन धन्य-धन्य हो गया।Ó बातचीत कर किले की ओर रुख कर लेता हूं। बीच में रामजानकी मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा हुआ था। मंदिर का पट बंद होने की घोषणा हो रही थी। मन को समझाया, बाद में दर्शन कर लेंगे। अभी तो आदिम रात्रि की उस महक को महसूस करना है, जहां राम ने तीन रात्रि बिताई थी। अक्षय वट के दर्शन को लंबी कतारें लगी थीं। हम भी कतार में खड़े हो जाते हैं और धीरे-धीरे कदम दर कदम बढऩे लगता है। तन-मन रोमांचित है। कतार में खड़े श्रद्धालु जय-जय गंगे, हर-हर गंगे का उद्घोष कर रहे हैं। किले के उस मुहाने पर पहुंच जाता हूं। वहां से पंडित दान की महिमा बता रहे थे और भंडारे के लिए दान की अपील कर रहे थे। भक्त दान करते और पातालपुरी की ओर बढ़ चलते। पाताल में मंदिरों का समुच्चय। एक जगह वट का जड़ दिखा। लोग श्रद्धा से शीश झुकाते और फिर दूसरे रास्ते से ऊपर आ जाते। इसके बाद बाहर। अक्षय वट की महिमा तो सबने बखानी है। लेकिन मेरे ज्ञान में एक ठेले वाला वृद्धि करता है। मुख्य द्वार के दूसरी छोर पर वह चने भूंज रहा था। चने का स्वाद लेते हुए मैंने इस वट के बारे में उससे पूछने लगा। कहने लगा, 'इ ओरीजिनल बट थोड़े है। उ तो दूसरी ओर है। उसे नहीं दिखाते। उ बट को तो अंगरेज जाते-जाते उसकी जड़ में आग डालकर गए, लेकिन उसका कुछ नहीं बिगड़ा। उसकी रक्षा तो राम-लक्ष्मण सीता करते हैं।Ó
 खैर, दर्शन करने के बाद संगम की ओर बढ़ लेता हूं। स्नान की लंबी कतारें। पंडे संकल्प करा रहे हैं...हरिओ-हरिओम...अपने गोत्र का नाम लीजिए, अपना नाम....इसके बाद कुछ सुनाई नहीं देता। आधा मिनट में कर्मकांड पूरा। दान-दक्षिणा ले उन्हें तृप्ति का अहसास होता है और भक्त को पुण्य का। दान-पुण्य की इस नगरी में कोई आंध्रप्रदेश से आया तो कोई गुजरात से। पूरा देश ही संगम तट पर सिमट गया है। चाहे वह गरीब हो या अमीर। हर आदमी एक डुबकी लगाता। वापसी पर गुजरात के संत से भेंट हो जाती है। वे लंदन से संत गुणवंती देवी को लेकर यहां स्नान कराने आए थे। वे बीमार थी। पुलिस से गुजारिश की, वीआइपी गेट के पास स्नान करा दीजिए, पर पुलिस असहाय थी। वे चार पहिए से तीन दिनों में यहां पहुंचे थे। चौथे दिन वे संगम पहुंचे थे। काफी परेशान थे। लेकिन कोई चारा भी नहीं दिख रहा था। पुलिस उन्हें सरस्वती घाट का रास्ता बता देती है...। भीड़ को चीरते हुए वे आगे बढ़ लेते हैं और मैं भी अपना रास्ता पकड़ लेता हूं।

बछिया एक दाता हजार

जानकर ताज्जुब होगा कि तीर्थनगरी प्रयाग में एक ही बछिया को एक नहीं, हजारों लोग दान देते हैं। तंबुओं की इस तीर्थ नगरी में 
पुल 10-11 के बीचे गंगा के रेतीले विशाल तट पर दर्जनों पंडे ाक्तों को कथा बांच रहे हैं। दान-पुण्य की महिमा बता रहे हैं तो दूर-दराज से आए ाक्त वैतरणी पार करने की अािलाषा लिए बछिया ाी दान कर रहे हैं। मजा यह कि बछिया एक है और दान करने वाले हजार। आदित्य पंडा चौकी लगाए गंगा घाट पर अपने एक ाक्त को बछिया दान की महिमा बताते हैं। इसके बाद उससे पूंछ पक
ड़वाते हैं। मंत्र बुदबुदाते हैं। हाथ मे दक्षिणा लेते हैं और, दान का कर्मकांड पूरा। माघ पूर्णिमा की पूर्व संध्या। सामने गंगा का अविरल प्रवाह यमुना से मिलने क लिए बड़ी तेजी से बढ़ रहा था। संध्या के चार बज रहे थे। रेत पर कुछ बच्चे ोल रहे हैं तो कुछ गंगा मैया में डुबकी लगा रहे।
 प्रयाग की इन मनोरम छटा को निहारने के बाद आदित्य पंडा की चौकी पर बैठता हूं तो वे बछिया दान की महिमा बताते कहते हैं कि जैसा यजमान वैसी सेवा। बछिया दान के लिए कम से कम 11 रुपये तो दक्षिणा देनी पड़ेगी। पूछता हूं, 11 रुपये में बछिया मिल जाती है? कहते हैं, 11 रुपये में आज क्या मिलेगा? लेकिन गरीब यजमान है और उसके पास पैसा है नहीं, पर पुण्यनगरी में वह चाहता है कि वैतरणी पार के लिए एक बछिया दान करे तो वह कहां से करेगा? उसकी मन की शांति के लिए कुछ तो करना पड़ेगा। आदित्य बहुत उत्साह से बताते हैं कि इस एक बछिया से अब तक दस हजार लोगों का गोदान करा चुका हूं। अमावस पर तो कई हजार। आदित्य का यह पुश्तैनी पेशा है। 
 एक दूसरे पंडा विमल मिश्र बताते हैं अमावस्या के दिन पांच हजार लोगों को गोदान करवाया। विमल ने पास ही एक मरियल से बछिया बांध राी थी। उस ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि इस एक बछिया को एक महीने में दस हजार लोगों से अधिक ने अपनी मुक्ति के लिए दान कर चुके हैं। वैतरणी का डर और आस्था की चाह के कारण लोग गोदान करते हैं। विमल बताते कि 11, 21, 51, 100 से लेकर हजार और उससे ऊपर तक। जैसा ाक्त वैसी पूजा। वह बताते हैं कि दान का बड़ा महत्व है। वह ाी माघ के महीने और प्रयाग की धरती पर तो पुण्य कई गुना बढ़ जाता है। जो ाी आता है, चाहता है कि पुण्य का लाा लेकर जाए। इस बार महाकुंा के कारण ाी श्रद्धालु काफी आ रहे हैं। उनका कहना है कि गो दान, गंगा पूजन, बेड़ी दान, पिंड दान और अस्थि पूजन करवाया जाता है। वह प्रयाग की महिमा बताते हैं कि यह तो महातीर्थ है। को कही सकई प्रयाग प्रााऊ...। विमल आगे बताते हैं कि 'सूर्य और चंद्रमा जब प्रतिवर्ष मकर राशि में संचरण करते हैं तब माघ में माघ मेले का आयोजन होता है। वृहस्पति जब मेष राशि चक्र की वृषा राशि में 12 साल में आते हैं तब प्रयाग में कुंा लगता है और इस बार तो महाकुंा लगा है। इसे पूर्णकुंा ाी कहा जा रहा है, क्योंकि ऐसे नक्षत्र का योग अब 360 साल बाद आएगा।Ó इंटर पास विमल और ाी बहुत कुछ बताते हैं। पर, पीढिय़ों से चले आ रहे इस पेशे में अपने बेटों को नहीं डालना चाहते। कहते हैं  'यह काम अच्छा नहीं है। आपस में लड़ाई-झगड़ा ाी ाूब होता है। प्रशासन ाी कोई मदद नहीं करता।Ó ौर, विमल अकेले नहीं है न आदित्य। जैसी जिसकी धारणा...पर धर्म की इस नगरी में आस्था का प्रबल प्रवाह कम होता दिााई नहीं देता।

भारद्वाज मुनि बसहिं प्रयागा

संजय कृष्ण : जानते हो परमार्थ का मतलब क्या होता है? तीर्थराज प्रयाग की इस नगरी में सत्तर साल के गाजीपुर से आए संत प्रवर अनंतश्री स्वामी महिधर प्रपन्नाचार्य सबसे पहला सवाल मेरी ओर यही दागा। दिनरात धर्म की बह रही गंगा के बीच ऐसे सहज सवाल से पहली बार साबका पड़ा था। मैंने जब अनभिज्ञता जाहिर की तो कहने लगे, परमार्थ के तीन चरण होते हैं। रोटी देकर, दवा देकर और कथा सुनाकर। इसे थोड़ा विस्तार देते हुए कहते हैं, यदि कोई भूखा है तो उसे रोटी की जरूरत होगी। बीमार है तो दवा की। तब उसे कथा सुनाओगे तो सुनेगा। जिसके यहां यह तीनों है, वही स'चा परमार्थी है...भारद्वाज मुनि बसहिं प्रयागा, परमारथ पथ परम सुजाना। महिधर प्रपन्नाचार्य कथा के बाबत कहते हैं कि संगीमय भागवत कथा नहीं होती। किसी ऋषि ने संगीतमय कथा कही है क्या? शायद उनका इशारा कुकुरमूत्ते की तरह उग आए कथावाचकों की ओर हो?
खैर, परमार्थ के इस विकट रहस्य को जान आगे बढ़ लेते हैं। बरसात के बाद खिली धूप ने रास्तों को सुकून बख्शा है। चहल-पहल बढ़ गई है। एक विशाल शिविर के आगे बोर्ड पढ़ता हंू तो साढ़े सात सौ साल पुराने हथियाराम मठ का बोर्ड लगा हुआ दिखा। अंदर घुसते ही चंदौली के हलधर सिंह मिल जाते हैं। बताते हैं कि यहां से लोग 16 मार्च को गाजीपुर जाएंगे। थोड़ी देर बाद उनके महंत भवानी नंदन यति से मुलाकात होती है। संस्कृत विश्वविद्यालय, बनारस से पी एचडी हैं। उनका यह तीसरा कुंभ है। युवा हैं। तार्किक भी। चेहरे पर ओज भी है। जिज्ञासावश एक सवाल पूछता हूं...अब 12 स्थानों पर कुंभ की तैयारी हो रही है, आप क्या सोचते हैं? सहजढंग से कहते हैं, परंपराओं को जिंदा रखना आसान नहीं। प्रयाग में पूरे देश से लोग आते हैं। चार स्थानों पर कुंभ हो रहे हैं। प्रयाग में कैसे होता है, यह आप देख रहे हैं। संकल्प करना ब'चों का खेल नहीं। संकल्प वहीं लेना चाहिए, जिसे हम निभा सकें। संकल्प का कोई विकल्प नहीं होता। इसका भी ध्यान रखना चाहिए।
सेक्स स्कैंडल में फंसे स्वामी नित्यानंद के महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर हो रहे विरोध पर कहते हैं, विरोध तो स्वाभाविक है। वैसे, इस युवा संन्यासी में मुझे जो एक बात आकर्षित की, वह थी ईमानदारी। उन्होंने बहुत स्पष्ट ढंग से कहा कि मैं कोई बड़ा संत नहीं हूं। मैं तो साधना पथ का एक अदना से आदमी हूं। प्रारब्ध ने साथ दिया तो मंजिल एक दिन मिल ही जाएगी। यहां से फिर आगे बढ़ लेता हूं ...। एक शिविर के पास अचानक कदम ठिठक जाते हैं। शिविर के सामने अनंतश्री स्वामी अखंडानंद सरस्वती महाराज के चित्र लगे थे। महाराज के बारे बहुत सुनता रहा हूं। हिंदी के महत्वपूर्ण ललित निबंधकार विद्यानिवास मिश्र के साथ इनकी तस्वीरें देखी थीं बनारस में। सो, खुद को रोक नहीं पाया। सोचा, उनके किसी शिष्य से मुलाकात होगी, पर यहां तो आधुनिक मीरा से मुलाकात हो गई। श्रीमां पूर्णप्रज्ञा। उनके चेहरे पर गजब की कांति थी। अत्यंत मधुर आवाज। सोचा, धर्म-अध्यात्म की बातें तो कई जगह हो गईं थोड़ा उनके भीतर मन को टटोला जाए। आखिर, वे संन्यास का मार्ग क्यों चुनीं। मीरा की तरह श्री मां भी सतना जिले में पडऩे वाला नागौद रियासत से ताल्लुक रखती हैं। 19 की उम्र में ग्वालियर से बी एससी किया। इसके बाद गुजरात के लाठी रियासत में शादी हो गई। पर, छोटी से उम्र में आर्ष ग्रंथों की ओर जो झुकाव बढ़ा, वह शादी के बाद और भी प्रगाढ़ होता गया। शादी हुई तो भी जो समय मिलता जप और ध्यान में जाता।
श्रीमां बताती हैं कि एक बार वे घर में पत्र छोड़ हिमालय चली गईं। ग्रंथों में पढ़ा था कि संतों को हिमालय जरूर जाना चाहिए। सो, चल दी। ससुर ने पुलिस में कंपलेन लिखवा दिया। इसके बाद मेरी खोजबीन शुरू हुई। आखिरकार पुलिस ने मेरे ठिकाने का पता लगा लिया। ससुर भी पुलिस अधिकारी थे। पुलिस ने मेरे से पूछताछ की...क्या किसी ने बहकाया....श्रीमां कहने लगीं, हां। कौन? नाम बताने लगीं....विवेकानंद, दयानंद, शंकराचार्य, चिन्मयानंद....इस तरह नाम बताती गईं। एक पुलिस वाला बड़ी तेजी से इन नामों को लिख रहा था कि अचानक उसकी कलम रुक गई...कहने लगा, इनमें तो कई जीवित नहीं है। इसके बाद ससुरजी से भी पूछताछ किया। इसके बाद छोड़ दिया। इसके बाद पति को समझाया। वे मेरी भावनाओं को समझ ही नहीं पा रहे थे। उन्हें पार्टी और घुड़सवारी का शौक था। इनमें मेरी कोई रुचि नहीं थी। उनके साथ पार्टी में जाती जरूर लेकिन एक किनारे बैठ माला जपा करती। इस बीच मेरे तीन बेटे हो गए। अंतिम बार जब घर छोड़ा, मेरा सबसे छोटा बेटा पांच साल का था। वही मेरे संपर्क में रहता है। श्रीमां वेदांत से लेकर उपनिषद तक को खंगाला और वे उसी पर बोलती भी हैं। मां कहती हैं, चिंतन ही जीवन है और चित्त ही संसार...। ब्रह्म वह है, जिसमें शब्द की गति नहीं। मां से हम विदा लेते हैं, लेकिन वे प्रसाद लेने का आग्रह करती हैं...वहां से चलते हैं तो सांझ अपना पैर पसारने लगी थी....धीरे-धीरे पूरा कुंभ परिसर ही पीली रोशनी से जगमगा उठता है। 

उठीं भक्ति की अगम तरंगे

संजय कृष्ण
माघी पूर्णिमा पर किले से झांकता चौदहवीं का चांद अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहा है और इधर, सूर्य की लालिमा से संगम तट सिंदूरी हो रहा है। सात घोड़ों पर सवार भुवन भास्कर को प्रणाम करते हुए लााों हाथ ऊपर उठे हुए हैं...बासंती बयार में गूंज रहा है ऊं आदित्य नम: ऊं सूर्याय नम: ऊं ाास्कराय नम:...मंत्र के साथ हे सूरुजदेव, हे गंगा मैया का तार सप्तक स्वर...। कहीं गायत्री मंत्र की गूंज तो कहीं पं जगन्नाथ की गंगा लहरी के पुण्य श्लोक...। भक्ति के गाढ़े होते रस में मेरा सिर भी श्रद्धा से झुक जाता है। संगम की ओर निहारता हूं। पूरा तट श्रद्धालुओं से भरा हुआ। तील रखने की जगह नहीं। जिधर देखिए, उधर केवल सिर...। संगम पर भक्ति की अगम तरंगे उठ रही हैं।
गंगा के मटमैले जल में लोग उतरते हैं, आस-पास जल में तैर रहे पुष्पों, नारियल, दीपों को अपने दोनों हाथों से चारों ओर ठेलते हैं और इसके बाद डुबकी लगा लेते हैं। उन्हें इसकी कतई परवाह नहीं कि गंगा मैली है कि गंगा के किनारे कचरों का अंबार है...श्रद्धा की अविरल धारा उनके भीतर बह रही है। गूंज रही है सनातन परंपरा की आदिम लय। इस लय में में समाया है सृष्टि चक्र... 
 इस बीच लाउडस्पीकर की वाचालता और मुखर होने लगती है... बिछड़े लोगों की सूचनाएं प्रसारित हो रही हैं...कोई सीधे माइक पर पुकारता है, हम इहां हैं, चली आव....कोई ओडि़सा का रहने वाला अपने बिछड़े साथी को पुकार रहा है....। तट पर पुलिस वाले भी सुरक्षा में मुस्तैद हैं। घोड़े पर सवार पुलिस भी अपार जनसमूह के बीच से रास्ता बनाते हुए आती-जाती है। इस बेफ्रिकी के साथ कि उसके आने-जाने से स्नानार्थियों की लय में विघ्न पड़ता है।
  रेती पर भीड़ एकदम शांत। अनुशासित। इन्हें देखकर मार्क ट्वेन की पंक्तियां याद आने लगती हैं। मार्क 1895 के कुंभ में प्रयाग आए थे। उस समय यहां की अनुशासित भीड़ को देखकर आश्चर्य में पड़ गए थे। वैसे ही जैसे स्वीटजरलैंड से आए फोटोग्राफर एंड्रीप ब्लो इस महाकुंभ को देख हतप्रभ रह जाते हैं। पिछले तीन दिनों से वे कुंभ की तस्वीरें उतार रहे हैंं। भारत उन्हें इतना रास आया है कि वे चौथी बार यहां आए हैं। कुंभ की जानकारी मिली तो भागे-भागे आए। कुंभ में आई भीड़ को देख कहते हैं कि यहां इतने लोग धर्म पर विश्वास करते हैं। तंबुओं के इस शहर को देख कहते हैं कि 'मेरे लिए यह आश्चर्य है कि यहां एक शहर सिर्फ दो महीने के लिए बसता है।Ó
 अंजलि के जल में सूर्य की रश्मियां दिख रही हैं। दिख रहा है जन प्रवाह...पटना, बेगूसराय, पलामू, लातेहार, गोरखपुर, रींवा, सतना...हैदराबाद, ओड़ीसा, धार...न जाने कहां-कहां से, किस-किस कोने से यहां माघी पूर्णिमा पर गंगा मैया का आशीष लेने आए हैं। संगम की ओर बढ़ते लोगों के बीच एक लोकगीत उठने लगता है। उसकी भाषा समझ में नहीं आती है। धीरे-धीरे शब्दों को पकडऩे की कोशिश करता हूं, लेकिन नाकाम....ये यात्री धोती-कुर्ता पहने थे। माथे पर प्लास्टिक का छोटा सा बोरा...पहनावे से अनुमान लगाया कि ये अपने ही आस-पास के होंगे। पर लोकगीत ने रास्ता बदल दिया...पूछने पर बताया, सतना जिले से आए हैं। भाषा अलग, बोली अलग, पहनावा अलग....थोड़ा ठहरकर सोचता हूं...आखिर वह कौन सी कड़ी है, जो पूरे देश से यहां लोगों को खींच लाई है...तर्क मत करिए...हजार-हजार किमी की कठिन यात्राएं, खुले आकाश में रैन बिताने के पीछे क्या कोरी श्रद्धा है या कुछ और...। संगम पर पूरा भारत दिखाई देता है। चिरंतन भारत, अप्रतिम भारत, शाश्वत भारत...। यहां से ध्यान हटता है कि 'महाकुभ्ंाÓ से अमृत की बूंदें छलकने लगती हैं। तैरती आस्थाओं में विश्वास डूबकी लगाने लगता है। प्रश्न-प्रतिप्रश्न सब कुछ लहरों में तिरोहित होने लगता है। अमृत मुहूर्त में मैं तीन डुबकी लगा लेता हूं। आस्था, विश्वास, करुणा और श्रद्धा के अनगिनत दिए गंगा में तैरने लगते हैं। धीरे-धीरे भीड़ को चीरते हुए मैं अपने गंतव्य की ओर बढ़ता हूं, उधर, भक्तों का रेला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा...लाखों कदम संगम की ओर बढ़ते जा रहे हैं...सूर्य धीरे-धीरे तीाा होता जा रहा है...।   

सौ साल पहले रांची की आबादी थी पांच हजार

संजय कृष्ण : दोमिनिक बाड़ा ऐसी शख्सियत हैं, जो मुंह से कम और कलम से ज्यादा बोलते हैं। कलम भी लीक पर नहीं चलती, लीक से हटकर चलती है। लीक पर चलने वाले बहुत हैं। झारखंड के स्वयंभू जानकार भी बहुत हैं, लेकिन उनका काम कुछ अलहदा किस्म का है। सो, इन दिनों उनकी छोटी सी अंगरेजी पुस्तक  'ग्लिपंस आफ लाइफ एंड मिलेयू इन नाइंटींथ सेंचुरी झारखंडÓ चर्चा में है, जिसमें है सौ साल पहले का आंखों देखा हाल। यह ऐसी पुस्तक है, जिसे एक बैठकी में पढ़ा जा सकता है, पर ज्ञान का जो खजाना यह पुस्तक मुहैया कराती है, वह दुर्लभ और खासी महत्वपूर्ण है। 
मूल जर्मन से अनुदित इस पुस्तक में जर्मन लोगों की आंखों से देखा 19 वीं शताब्दी का चुटिया या कहें झारखंड कैद है। सौ साल के इतिहास से गुजरना अपने आप में काफी दिलचस्प है। हालांकि 1895 में मिशन इंस्पेक्टर काउश व मिशनरी एफ हान ने एक मोनोग्राफ लिखा था। उन्होंने जर्मन के गोथिक लिपि में लिखा था। इस पुस्तक पर किसी झारखंडी का ध्यान नहीं गया। जाता भी कैसे, जर्मन में लिखी पुस्तक को वही पढ़-समझ सकता है, जिसे जर्मन भाषा आती हो, जिसे जर्मन का ज्ञान हो, उसके लिए जरूरी नहीं कि उसे झारखंड में रुचि हो। आखिर, क्यों कोई अपनी मेहनत बेमतलब के कामों में जाया करेगा, पर आधी दुनिया घूम चुके, इंग्लैंड और कनाडा के विश्वविद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर चुके दोमिनिक झारखंडी भी हैं और आदिवासियों की संस्कृति में गहरी रुचि भी रखते हैं। उसी परिवेश और गांव-घर में उनकी पैदाइश हुई है।
सो, उनके हाथ में जब जर्मन में लिखी पुस्तक लगी तो उनके अध्यायों को देख उनकी आंखें चमक उठीं। अपने संगठन के कामों से अक्सर जर्मनी की यात्रा करने वाले बाड़ा ने जर्मन भी सीखी और गोथिक के बारे में काफी जानकारी भी एकत्र की।  फिर क्या था, लग गए उसे अनुवाद करने में। पहले उसे हिंदी में किया और बाद में अंगरेजी में। हिंदी में नाम है: उन्नीसवीं सदी का आंखों देखा चुटियानागपुर (1845 से 1895 तक)। अंगरेजी में इसका नाम 'ग्लिपंस आफ लाइफ एंड मिलेयू इन नाइंटींथ सेंचुरी झारखंडÓ। 
पुस्तक में उल्लेख है कि चुटिया नागपुर राजनीतिक दृष्टि से पांच जिलों, आठ सब डिवीजन और नौ कचहरियों में बंटा था। लोहरदगा को उस समय खास चुटियानगर कहा जाता था। इसके अलावा अन्य जिले थे हजारीबाग, पलामू, मानभूम, सिंहभूम। हालांकि अंगरेजी सरकार की देखरेख में वर्तमान झारखंड के सरायकेला खरसांवा के अलावा छत्तीसगढ़ के सरगुजा, गांगपुर, जशपुर, कोरया, बोनाई, उदयपुर, चांगभुकार भी शामिल था। 
रांची की उस समय आबादी लगभग 15 हजार थी, जबकि लोहरदगा, चतरा, झालदा आदि की आबादी महज चार हजार। चुटियानागपुर की पूरी आबादी 55,12,151 बताई गई है। इनमें से 8,83,359 लोग इसके सहायक राज्यों से आते हैं। ( 55 लाख की आबादी संशय पैदा करती है। संभव है जानकारी देने वालों ने उन्हें गलत जानकारी दे दी हो।) पुस्तक में सहायक राज्यों का उल्लेख नहीं है। अलबत्ता आदिवासी संख्या के बारे में जानकारी दी गई है, जिसमें चुटियानागपुर में वास्तविक आदिवासियों की संख्या 15,89,825 बताई गई है। उस समय उरांव 4,56,978, संताली 3,74,449, मुंडारी 3,12,291 हो अथवा लरका 1,49,660 बताई गई है। चुटियानागपुर में गोंड जनजाति का भी उल्लेख किया गया है, जिसकी आबादी 1,30,000 बताई गई और खडिय़ा 47,000, कोरवा 9,700। लेकिन यह आज का चुटियानागपुर नहीं लगता है। उस समय इसकी चौहद्दी में मध्यप्रदेश, उड़ीसा, पं बंगाल, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्से भी इसमें शामिल थे। इसे अंगरेजों ने प्रशासनिक ढंग से बांटा था। इसलिए पूरी आबादी इसमें शामिल कर ली गई है। हिंदू-मुस्लिम आबादी के बारे में बस इतना की कहा गया है ये सब जगह फैले हुए हैं। पुस्तक ईसाई दृष्टि से ही लिखी गई है। कितने लोग मिशन के प्रति उत्सुक हैं, कितनों ने बपतिस्मा लिया। लेखक लिखता है, समस्त चुटियानागपुर में 1893 के अंत तक गोस्सनर मिशन में 35,778 व्यक्तियों ने बपतिस्मा लिया और 3,696 ने धर्म जानने की उत्सुकता दिखाई। पुस्तक में आदिवासी संस्कृति, उनके पहनावे, हुंडरू जलप्रपात, नदी-नाले, खान-पान, खेत-खलिहान आदि का भी जिक्र किया गया है। तब नदियों को पार करने के लिए कोई पुल नहीं थी। घने दुर्गम जंगल थे। जंगलों में खूंखार जानवर थे। इन सबका हवाला है। सौ साल पहले के अपने समय का अक्स इसमें दिखाई पड़ता है। हालांकि पुस्तक में सौ साल पूर्व के पहनावे को देखा जा सकता है। हां, अंगरेजी पुस्तक में शिशिर लाल ने अपने रेखांकन से पुस्तक को सजाया है। दोमिनिक झारखंड की जमीन को लेकर अगली पुस्तक लिख रहे हैं। 

ग्लोबलाइजेशन की आंधी में बहे तो मिट जाएगी हमारी पहचान


संजय कृष्ण :
खिलता हुआ गेहुंआ रंग, लंबी काया पर चमकता कुर्ता और सफेद घुंघराले-बंकिम बाल, उंगलियों में कीमती रत्न, मनोहर व्यक्तित्व...ऐसी ही आभा के साथ महान संतूर वादक पं शिव कुमार शर्मा से रांची के रैडिशन ब्लू होटल में मुखातिब होने का मौका मिला। बातों का सिलसिला शुरू हुआ तो बात झारखंड के तार वाद्य टुहिला पर भी हुई, जिसे बजाने वाले मात्र एक दो लोग ही बचे हैं। बताया कि झारखंड का यह एक तार वाद्य अंतिम सांसे गिन रहा है। ऐसे लोक वाद्यों के बचाने का क्या प्रयास होना चाहिए? छूटते ही बोले, यह सिर्फ झारखंड की बात नहीं है। ऐसे तमाम लोक वाद्यों, लोकगीतों और लोक रागों, लोक साहित्य को बचाने की कवायद होनी चाहिए और इसमें सरकार को, मीडिया को और कारपोरेट हाउस को आगे आना चाहिए। बिना इसके इनका संरक्षण नहीं हो सकता। अभी स्पीक मैके यह काम पिछले 37 सालों से कर रहा है। हर साल वह छह हजार कार्यक्रम आयोजित करता है।
बात संतूर पर चली तो इसके पूरे इतिहास से परिचित कराया कि यह कितना प्राचीन है और देश-विदेशों में पुराने समय में अलग-अलग नामों से यह पुकारा जाता था। हालांकि यह भारत से ही पश्चिम गया। पं शर्मा ने यह भ्रम भी दूर किया कि यह एक कश्मीरी लोक वाद्य नहीं, बल्कि सूफियाना मौशिकी में बजाया जाने वाला वाद्य है। कश्मीर इसका जन्म स्थान है, लेकिन इसे लोग जम्मू में भी साठ साल पहले नहीं जानते थे। पर, ईश्वर ने मुझे निमित्त बनाया और इसे एक शास्त्रीय वाद्य के रूप में पहचान दिलाई।
 तबले और गायन से शुरुआत करने वाले पद्म विभूषण पं शिव कुमार ने कई फिल्मों में संगीत भी दिया पं हरि प्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर। रूपहले पर्दे पर प्रेम का महाकाव्य रचने वाले स्व यश चोपड़ा ने 'सिलसिलाÓ में शिव-हरि की जोड़ी को पहला मौका दिया। इसके बाद चांदनी, 'लम्हेंÓ और 'डरÓ आदि फिल्में कीं। बाद में 'हम आपके हैं कौनÓ को भी अपने मधुर संगीत से संवारने वाले थे लेकिन समयाभाव के कारण वे इस फिल्म को नहीं कर सके।
पंडिती ने फिल्मी दुनिया का एक वाकया भी सुनाया। बताने लगे कि एक बार एक फिल्म की रिकार्डिंग हो रही थी। उसमें मैं भी मौजूद था। ख्वाजा अहमद अब्बास मेरे पास आए और एक कोने में ले जाकर कहने लगे, मैं एक फिल्म बना रहा हूं, 'सात हिंदुस्तानीÓ। उसमें आप काम करें। उस रोल में आप एकदम फिट हैं। पं शर्मा ने बड़ी शाइस्तगी से काम करने से इनकार कर दिया। खैर, वे अभिनेता बन जाते तो दुनिया संतूर के सात स्वर से अपरिचित नहीं रह जाती! वह भी मानते हैं कि भगवान तो मुझसे कुछ और ही कराना चाहता था।
सौ तारों वाले इस वाद्य को सात सुरों में पिरोना आसान काम तो नहीं था। जब इसे वे सात सुरों में पिरो रहे थे कई ने आलोचना भी की। इसके बाद इसमें कुछ फेरबदल कर इसे शास्त्रीय मंच तक ले गए। इसके पीछे उनकी लंबी साधना और पिता की इच्छा भी शामिल थी।
जब 1952 में इस वाद्य को कश्मीर रेडियो स्टेशन से बजाया तो थोड़ा आत्मविश्वास जगा। इसके बाद 1955 में गुरु भाई डा. कर्ण सिंह ने इन्हें तब  बांबे भिजवाया। शुरू में फिल्मों में भी बजाया। 1956 में कोलकाता में भी अपनी प्रस्तुति दी। इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। 
आज की युवा पीढ़ी और संगीत को हमसफर बनाने वालों से यह जरूर कहते हैं कि शास्त्रीय वादन समर्पण, साधना और प्रतिबद्धता की मांग करता है। ऐसे कलाकारों में तारीफ को जज्ब करने की क्षमता भी होनी चाहिए। यह अपेक्षा रखना बेमानी है कि ऐसी विधाओं में हजारों कलाकार पैदा हो सकते हैं। यह ईश्वर की कृपा और पूर्व जन्म का संस्कार होता है। जैसे क्रिकेट में सब धौनी नहीं बन सकते।  जबकि यह गांव से लेकर शहर में खेला जा रहा है। फिर यह तो शास्त्रीय वादन का क्षेत्र है। स्कूलों में कलाकार पैदा नहीं हो सकते। यह ध्यान रखनी चाहिए। इसके लिए तो गुरु-शिष्य परंपरा की एकमात्र गुरुकुल है। 
हां, वे इस बात पर संतोष जताते हैं कि उनके पुत्र राहुल शर्मा उनकी परंपरा को आगे बढ़ा रहे और उसमें काफी प्रयोग भी कर रहे हैं। साथ ही जापान से आए ताका हीरो आराइ भी 2007 से उनके साथ हैं और संतूर की की बारीकी सीख रहे हैं। बातें और भी हैं। फ्यूजन से लेकर फिल्मी संगीत तक। इस पर भी अपनी बेबाक और ईमानदार राय रखी। बताया कि फ्यूजन वही है, जहां दो अलग-अलग विधाएं मिलें तो एक तीसरा खूबसूरत रंग पैदा हो। हिंदी सिनेमा में अनिल विश्वास, एसडी बर्मन, पंकज मल्लिक आदि ने इसका प्रयोग किया है। 
जाते-जाते मीडिया के लिए यह नसीहत भी दिए कि मीडिया को भी इस क्षेत्र में आगे आना चाहिए। संस्कार और रुचि निर्माण मीडिया ही कर सकता है। सो, यदि देश को लीडर बनना देखना चाहते हैं तो अपनी कलम का इस्तेमाल सकारात्मक काम के लिए करिए। उपभोक्तावादी और वैश्वीकरण की आंधी हमारे मूल्यों, संस्कृति और संस्कार को ध्वस्त कर रही है। इसे बचाने के लिए आगे आना चाहिए। देश की पहचान यहां के शास्त्रीय व लोक गीतों से हैं। ग्लोबलाइजेशन की आंधी में बह गए तो हमारी पहचान भी मिट जाएगी। 

हॉकी की धरती पर क्रिकेट का जुनून

संजय कृष्ण
क्रिकेट की दीवानगी बुधवार की रात हरमू रोड में भी दिखी। पीली रौशनी में धौनी के घर का बाहरी हिस्सा नहाया हुआ था तो सड़क भी पीताभ हो चुका था। आकाश का चांद अलबत्ता दूधिया रोशनी फेंक रहा था। शायद, दूर क्षितिज में चांद को अपने क्रिकेट टीम के धुरंधरों को देखने की व्याकुलता हो...। खैर, हम थे, भीड़ थी, शोर था, जोश था, जुनून थी और था जज्बा। 
जमीं और आसमां के बीच के खालीपन को शोर भर रहा था। सड़क को बांटने वाले डिवाइडर से लेकर आस-पास की दीवारों तक में तील रखने की जगह नहीं थी। धौनी-धौनी का शोर मौसम में गर्मी पैदा कर रहा था। यह मत सोचिए कि यहां महेंद्र सिंह धौनी की एक झलक पाने के लिए सिर्फ  क्रिकेट के जुनूनी युवा ही थे, 45-50 की उम्र लांघ रहीं सिबयंती लकड़ा से लेकर छह साल की बिटिया आयशा तक...। सभी एक ही रंग में रंगे थे। वह रंग था क्रिकेट का। हॉकी की धरती पर क्रिकेट का जुनून चढ़कर बोल रहा था...।
हजारों की भीड़ यहां संध्या सात बजे से ही डट गई थी। बाधित हो रही आवाजाही के लिए ट्रैफिक पुलिस तो थी ही, लेकिन उसे यहां की ट्रैफिक संभालने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ रही थी। फिर भी यहां भीड़ तो भीड़ थी। रह-रहकर कभी सीटियां बजा रही थी तो कभी हा हू की आवाज निकाल रही थी। शायद, अब धौनी सुन लें...। तभी भीड़ से किसी ने कहा, भगवान सुन सकता है, भैया धौनी नहीं।
भीड़ से निकल डिवाइडर आते हैं तो यहां महिलाओं का हुजूम था। सिबयंती लकड़ा हरमू की ही थीं। धौनी की एक झलक पाने के लिए न जाने कब से खड़ी थीं। उम्र यही कोई पचास के करीब। बताती हैं, एक झलक दिख जाए तो चली जाऊं। उन्हीं की बगल में खड़ी मार्गेट बाखला मेरी ओर इशारा कर कहती हैंं, इधर आइए, हम हैं क्रिकेट के दीवाने। उम्र यही कोई 45 साल। उनकी दीवानगी पर कोई भी युवा शरमा जाए। साढ़े सात बज रहे थे। पूछा कब से खड़ी हैं, बोली एक घंटा हो गया।
आयशा की उम्र छह साल थी। पिता के कंधे पर उचक-उचक कर एक झलक देखने की असफल कोशिश कर रही थी। पिता बोले, घर से जिद कर आई है। धौनी अपने घर तो साढ़े पांच बजे पहुंच गए। सीधे एयरपोर्ट से अपने घर अपनी गाड़ी चलाते हुए। इंडियन टीम के कुछ खिलाड़ी सात बजे उनके घर दावत उड़ाने पहुंचे। यह खबर जब फैली तो भीड़ बढ़ती ही गई। डेढ़ घंटे से खड़े-खड़े एक दर्शक से रहा नहीं गया। कहा, दीखिए जाएगा। डेढ़ घंटा हो गया, अब चला जाए। एक दूसरे व्यक्ति का सीना थोड़ा गर्व से चौड़ा हो गया। रांची के अतीत को याद करते हुए बोला, रांची क्या से क्या हो गया। पहले एक छोटा शहर था। पर आज इसकी पहचान अंतरराष्ट्रीय हो गई। वहीं पास खड़ा एक इंस्पेक्टर बोला, उससे क्या हो जाएगा। रांची की गरीबी तो नहीं दूर हो जाएगी...
शोर-शराबे के बीच घड़ी अपनी रफ्तार से चल रही थी। नौ बजे थे कि युवाओं का धैर्य जवाब देने लगा। सो, किसी ने बस की ओर अपनी टोपी उछाल दी तो किसी ने एक ढेला धौनी के घर की ओर ...। इतने में धौनी के पिता पान सिंह और जीजा दोनों गेट से बाहर निकले और पुलिस को हिदायत दे अपने घर में समा गए...। हालांकि युवाओं ने जैसे ही ढेला फेंका था, पुलिस तुरत हरकत में आ गई और हवा में लाठियां लहराने लगी...भीड़ का रेला अपने पीछे वालों को धकेलते सड़क की ओर भागा....। थोड़ा मामला शांत हुआ तो एक पुलिस वाला बोला, अब बताइए, हम लोग लाठी चला दें तो आप लोग कहिएगा की पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया...। खैर, जब 10.30 बजा तो भीड़ से आवाज आई, अरे बस का ड्राइवर बैठ गया। लगता है टीम अब निकलेगी।  दूसरे ने कहा, अरे उ कब से बैठा है। चलो घर चलें। पर, थोड़ी देर बाद, 10.45 पर गेट पर हलचल हुई। गेट खुला और धीरे-धीरे खिलाड़ी बस के अंदर समाते चले गए..युवराज को देख लड़कियां ..युवराज-युवराज चिल्लाने लगीं....पर खिलाडिय़ों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। काले शीशे वाले बस की ओर टकटकी लगाई देख रही थीं, पर भीतर कुछ दिख नहीं रहा था...।
धौनी के घर से बस सीधे रेडिशन ब्लू की ओर चल पड़ी। ओवरब्रिज होते हुए। पीछे-पीछे पुलिस तो मोटरसाइकिल से युवाओं की टोली भी पीछा करते हुए... होटल में भी दीदार के लिए उमड़ पड़े लोग ...बस से निकलते ही होटल के अंदर प्रवेश करते ही ईशांत और युवराज झूमते हुए अंदर समा गए। भुवनेश्वर ने जरूर थोड़ी प्रतिक्रिया दी और हंसते हुए हाथ हिलाते होटल की लॉबी में चले गए...।