वृंदाहा वाटरफाल

अभ्रक के लिए मशहूर कोडरमा पहले हजारीबाग में था। अब जिला बन गया है। रेिडयो के शौकीन पुराने लोग झुमरीतलैया से परििचत होंगे। यहां प्रकृित ने कई उपहार दिए हैं। ितलैया डैम तो है ही। यहां कई प्राकृितक स्थल हैं ,जिनका भरपूर आनंद ले सकते हैं। इनमें एक है वृंदाहा जल प्रपात। इसके सौंदर्य
को निहािरए...

 

प्रकृति ने कोडरमा जिले को कई उपहार दिए हैं। इनमें कई खूबसूरत प्राकृतिक स्थल भी हैं। वृंदाहा वाटरफाल इन्हीं उपहारों में से एक है। झुमरीतिलैया शहर से करीब आठ किलोमीटर दूर जंगल के बीच यह अवस्थित है। दो पहाड़ांे से होकर पानी करीब सौ फीट नीचे गिरता है। जहां पानी गिरता है, वहां छोटी सी झील बन गई है। बारिश के दिनों में यहां जब तेज गति से पानी नीचे गिरता है तो नजारा बेहद खूबसूरत होता है। यहां स्थानीय लोग घूमने और नहाने के लिए आते हैं। झुमरीतिलैया से करीब तीन किलोमीटर तय करने के साथ ही जंगल शुरू हो जाता है। सड़क के दोनों ओर घने पेड़ काफी आकर्षित करते हैं। बीच में कई स्थानों पर रुककर जंगल में फोटोग्राफी का आनंद ले सकते हैं। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ते जाएंगे, जंगल घना होता जाएगा। इस बात का ध्यान रखें कि यहां आपको खाने-पीने के स्टाल नहीं मिलेंगे। इसके लिए आपको पूरी तैयारी घर में करनी होगी। या आप बाजार से भी पैक करके ले जा
सकते हैं। अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं तो यह सफर आपके लिए आनंददायक होगा। हालांकि, ज्यादा चहल-पहल की चाहत रखने वालों को निराशा हो सकती है। 25 दिसंबर से लेकर पांच जनवरी तक यहां सबसे ज्यादा चहल-पहल हाेती है। यहां जून से लेकर जनवरी के बीच घूमने के लिए अधिक लोग आते हैं। एकांत में प्रकृति के बीच परिवार के साथ वक्त गुजारने के लिए यह उपयुक्त स्थल है। अगर आपकी किस्मत अच्छी है तो आपको मोर व हिरण भी देखने को मिल सकते हैं। जंगल के बीच होने पर कई स्थानों पर मोबाइल नेटवर्क की दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
आबादी से दूर है वाटरफाल
जंगल में जरगा पंचायत है। यहां से करीब चार किलोमीटर दूर वृंदाहा वाटरफाल है। रास्ते में जाते समय आपको कुछ ग्रामीण भी मिल जाएंगे। यहां के ग्रामीण सीधे-साधे लोग हैं। भटकने पर वे आपकी मदद भी कर सकते हैं।
रांची से  155 किमी
रांची से करीब 155 किलोमीटर दूर झुमरीतिलैया शहर है। यहां से बाईपास से तिलैया बस्ती होकर करीब आठ किलोमीटर की दूरी तय करने पर वृंदाहा वाटरफाल पहुंचेंगे। जंगल के बीच होने के कारण यहां जाने के लिए सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था नहीं है। अपने वाहन से यहां जा सकते हैं। अगर झुमरीतिलैया से वाहन लेकर जाएंगे तो स्थानीय चालक होने पर आपको पहुंचने में काफी मदद मिलेगी। वृंदाहा वाटरफाल जाने के लिए पक्की सड़क है। फिलहाल यह कई स्थानों पर जर्जर हो चुकी है। हालांकि, जिला प्रशासन इस जगह को विकसित करने और बेहतर संपर्क मार्ग बनाने के लिए प्रयासरत है।  -प्रस्तुित: रविंद्रनाथ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें